- Hindi News
- कनेक्शन में उलझी इंडस्ट्रीयल एरिये की रोशनी
कनेक्शन में उलझी इंडस्ट्रीयल एरिये की रोशनी
इंडस्ट्रीयलएरिया में स्ट्रीट लाइट की रोशनी कनेक्शन में उलझ गई है। एकेवीएन ने यहां 1.35 रुपए खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगा दी। टेस्टिंग भी कर ली। लेकिन कनेक्शन नहीं हो पाया। इससे अंधेरा छाया है।
उद्योग आयुक्त ने इंडस्ट्रीयल एरिये की स्ट्रीटलाइट के लिए 1.35 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। इस राशि से एकेवीएन ने 235 स्ट्रीट लाइट लगाई। उद्योग भवन से कनेक्शन लेकर एक सप्ताह पहले लाइट की टेस्टिंग कर ली। एकेवीएन ने कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी नहीं की। इस कारण इंडस्ट्रीयल एरिया में अंधेरा है।
स्ट्रीटलाइट नहीं होने से नुकसान {30 सालबाद लगी स्ट्रीट लाइट का फायदा नहीं। {रात में दुर्घटना का खतरा। {असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं।
तीनदिन में चालू हो जाएगी-एकेवीएन केएमडी धीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया स्ट्रीट लाइट का काम पूरा हो गया है। नगर निगम को कनेक्शन के लिए पत्र लिखा है। कनेक्शन होते ही लाइट चालू कर दी जाएगी। तीन दिन में स्ट्रीट लाइट हो चालू जाएगी।
स्ट्रीट लाइट चालू नहीं होने से यूं अंधेरे में रहता है मार्ग।