एडवांस बिल जमा फिर भी कनेक्शन काटा
पानीका बिल एडवांस में जमा है फिर भी संबंधित कर्मचारी कनेक्शन काट गए। यह शिकायत इंद्रलोक नगर निवासी 75 वर्षीय कांतिलाल पाल ने निगमायुक्त सोमनाथ झारिया से की। पाल ने बताया निगम कर्मचारी उनके घर का नल कनेक्शन बिना सूचना के काट गए जबकि बिल मार्च तक का जमा है। वे अकेले रहते हैं। कर्मचारी रफीक से जब कनेक्शन जोड़ने का कहा तो उसने सरकारी नल से पानी भरने का कहा। निगमायुक्त ने बताया जल्द निराकरण किया जाएगा।