पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस महीने तीन दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

इस महीने तीन दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरवरीके महीने में शुभ कार्यों के लिए तीन दिन तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। पंडित भंवरलाल शर्मा के अनुसार यह योग 12 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर अगले दिन दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसके बाद यह योग 15 फरवरी को सूर्योदय से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। इसी तरह 24 फरवरी को भी सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। यह रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 25 फरवरी को रात 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस दौरान 12 फरवरी को सीताष्टमी भी रहेगी।

इसी तरह 17 फरवरी को महाशिवरात्रि मंगलवार को होने से महामंगल योग बनेगा, जो कि विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस दिन शुभ कार्य और खरीद-फरोख्त करना समृद्धिदायक माना जाता है।