रतलाम | काटजूनगर स्थित संकटमोचन हनुमान समिति द्वारा 17 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सुंदरकांड महाआरती की जाएगी। एसके ग्रुप गुजरात की ओर से सुंदरकांड मनीष अग्रवाल की उपस्थिति में महाआरती होगी। कवि रियाज रतलामी ने बताया शाम 7 बजे सुंदरकांड शुरू होगा। रात 11 बजे महाआरती होगी।