- Hindi News
- अवंतिका एक्स. में अकेला मिला ढाई साल का बच्चा
अवंतिका एक्स. में अकेला मिला ढाई साल का बच्चा
रतलाम| नागदास्टेशन से मंगलवार शाम अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन से ढाई साल का बच्चा मिला। एस-1 कोच की 15 नंबर सीट पर वह अकेला बैठा था। टीटीई संजय मल्होत्रा की सूचना पर आरपीएफ ने बच्चे को ट्रेन से उतारा और जीआरपी के हवाले किया। बुधवार सुबह उसे बाल कल्याण समिति रतलाम के सामने पेश किया गया। वहां से उसे पालना गृह भेज दिया। बच्चे के सिर और पैर में चोट के निशान हैं। पालना गृह संचालक रितेश श्रोत्रिय ने बताया बच्चे की टूटी-फूटी भाषा समझ में नहीं रही है।