पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गजानन महाराज का प्राकट्य दिवस मना

गजानन महाराज का प्राकट्य दिवस मना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम. गजाननमहाराज का प्राकट्य दिवस बुधवार को महाराष्ट्रीयन समाज ने मनाया। जवाहर नगर में नितिन बोरगांव द्वारा आयोजित उत्सव में आराधना भगीनी मंडल ने कार्यक्रम किए। महाराज की आराधना श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा से प्रारंभ हुई। कल्पना घाटपांडे, माधुरी सोहनी, उत्तरा जोशी, वैशाली बोरगांवकर, माया महेश, मालती करंदीकर, नीता लेले क्षेत्रवासी उपस्थित थे। तबले पर संगत श्रीकांत दिवे हारमोनियम पर सुहास चितले ने दी। इसके अलावा महाराष्ट्रीयन समाज धर्मशाला में भी कार्यक्रम हुआ। यहां तीन दिवसीय उत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार रात 8 बजे भुसावल से आए कीर्तनकार मंदार जोशी का कीर्तन हुआ। गुरुवार को भी कीर्तन होगा। शुक्रवार को सुबह पारायण और शाम को महाआरती होगी।