पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशामुक्ति का दिया संदेश

नशामुक्ति का दिया संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशामुक्तिका संदेश देने के लिए अभाविप ने सूरजपौर में जिलास्तरीय सम्मेलन किया। इसमें युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज की उन्नति में सहयोग देने की सीख दी गई। विशेष अतिथि मप्र वित्त निगम आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने कहा आज का युवा नशे की गिरफ्त में भटक रहा है। इससे दूर रहने की जरूरत है। वर्तमान राजनीति दूषित हो चुकी है। इसे युवा ही स्वच्छ कर सकते हैं। उन्हें आगे आकर राजनीति में सक्रियता दिखाना होगी। परिषद के प्रांतीय सहमंत्री आयुष कोठारी ने कहा नशा करने से युवा लक्ष्य से भटक रहे हैं। इसे ध्यान रखते नशामुक्ति की पहल की है। हमें अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश भेजना होगा ताकि लोग इससे दूर जा सकें।

कार्यक्रम में नशामुक्ति का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने सूरजपौर से वाहन रैली निकाली। यह डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, नाैलाईपुरा, धानमंडी, नाहरपुरा से होती हुई डालूमोदी बाजार में समाप्त हुई। बंटी चौैहान, गौरव मोदी, रोहित भट्ट, हर्ष चौहान, अंकित चौधरी सहित कार्यकर्ता विद्यार्थी मौजूद थे।

अभाविप के िजलास्तरीय नशामुक्ति सम्मेलन में मौजूद विद्यार्थी।