पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा मंडल में ब्लॉक, 2 घंटे खड़ी रही अवध एक्स.

कोटा मंडल में ब्लॉक, 2 घंटे खड़ी रही अवध एक्स.

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम-मथुरा पैसेंजर नागदा में रुकी रही

सिटीरिपोर्टर | रतलाम

कोटारेल मंडल में ब्लॉक के कारण रतलाम स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस को दो घंटे से ज्यादा देर रोका गया। कोटा मंडल के नाथूखेड़ी-सुवासरा और धुआंखेड़ी-झालावाड़ स्टेशन के बीच इंजीनियरिंग विभाग ने स्लीपर बदलने के लिए ब्लॉक लिया था। इस कारण मुंबई से गोरखपुर जाने वाली अवध एक्सप्रेस को आगे भेजने की बजाय रतलाम स्टेशन पर ही रोक दिया। ट्रेन सुबह 9.15 बजे गई थी। यहां से 11.45 बजे रवाना किया गया। इसी तरह रतलाम से रवाना हुई रतलाम-मथुरा पैसेंजर ट्रेन को भी करीब दो घंटे नागदा स्टेशन पर रोका गया। सीनियर पीआरओ जेके जयंत ने बताया ट्रेन आगे रवाना करने पर जंगल में या छोटे स्टेशन पर ट्रेन रोकना पड़ती। वहां यात्री परेशान होते। नागदा-रतलाम स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के कारण ट्रेनें रोकी गईं।

रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 6 पर खड़ी अवध एक्सप्रेस। {फोटो भास्कर