- Hindi News
- ‘साहब, ये कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए रुपए’
‘साहब, ये कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए रुपए’
साहब,ये लीजिए कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए रुपए। यह बात कहते हुए घटला से आई 38 मजदूर महिलाओं ने कलेक्टर डॉ. संजय गोयल को 3300 रुपए का चेक सौंपा। महिलाएं साक्षर भारत अभियान के तहत पढ़ना-लिखना सीख रही हैं।
महिलाओं ने बताया मजदूरी करते हैं। कुष्ठ रोगियों को बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ता है इसलिए मजदूरी से रुपए बचाकर जुटाए हैं। कलेक्टर ने महिलाओं की तारीफ की और स्वास्थ्य अधिकारियों को कुष्ठ रोग के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। महिलाआें ने आंगनवाड़ी खोलने की मांग भी रखी। राशि आरती बाथम, नूर बानो, रुखसार, रिंकी, जुबैदा, मुस्कान समेत कईं महिलाओं ने सौंपी।
इसलिएकुष्ठ पर ध्यान- महिलाएंसाक्षर भारत अभियान के तहत गांव में ही पढ़ाई करती हैं। इन्हें पढ़ाने वाली स्वयंसेवक सीसिलिया मार्टिन ने कुष्ठ रोगियों के जीवन के बारे में बताया। मार्टिन ने बताया उनकी बहू को कुष्ठ है। इससे उन्हें पीड़ा का अंदाजा है। तकलीफ बताई तो सभी ने मदद को हाथ बढ़ा दिए।
अच्छा प्रयास है
^महिलाओंने कुष्ठ रोगियों की मदद के लिए राशि जमा कर अच्छा संदेश दिया है। साक्षर भारत अभियान की सार्थकता सामने आई है। आम सोच है मजदूर वर्ग सिर्फ सरकारी मदद की आस में रहते हैं। महिलाओं ने इसके विपरीत काम किया। आनंदसिंहवास्केल, जिला प्रभारी साक्षर भारत अभियान रतलाम
कलेक्टर को सहायता राशि सौंपने के लिए कलेक्टोरेट में खड़ी महिलाएं।