पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अंतिम व्यक्ति को आगे लाने का चिंतन दिया’

‘अंतिम व्यक्ति को आगे लाने का चिंतन दिया’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीनदयालजीने भाजपा को दर्शन, नेतृत्व विचार की बहुमूल्य निधि सौंपी। इसके माध्यम से हमें निरंतर कर्मपथ पर गतिशील रहना है। पंडितजी ने अंतिम व्यक्ति को सबसे आगे लाने का चिंतन देश को दिया।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। वे भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दीनदयालनगर स्थित बगीचे में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सेवा समर्पण की मिसाल है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम उनके सपने को साकार कर सकते हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, उपाध्यक्ष अशोक चौटाला, मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, बद्रीलाल परिहार, विश्वमोहन लोढ़ा, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल सहित पार्षद, कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन जयवंत कोठारी ने किया।