3 अलग-अलग हादसों में 6 लोग घायल हुए
बुधवारको अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार महेशनगर निवासी सूरज पिता रमेश वर्मा छोटी बहन सुमन को जिला अस्पताल दवा दिलवाने लाए थे। दादी चंद्रावती पति ईश्वरदीन वर्मा भी साथ थीं। लौटते समय बुधवार दोपहर 12.30 बजे राम मंदिर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिर गए। इससे तीनों घायल हो गए। स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार शंभु पिता तेजराम निवासी खाराखेड़ी सड़क पार कर किराना सामान लेने दुकान गए थे। लौटते समय रात 8.20 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर घायल हो गए। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। रिंगनोद के पास शाम 7 बजे पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। रिंगनोद पुलिस ने बताया शंकर पिता मदन सिंह, विनोद पिता नरसिंह कालू पिता पर्वतलाल निवासी गोठड़ा रिंगनोद से मजदूरी कर लौट रहे थे। रास्ते में मुंडला के समीप अज्ञात पिकअप ने उन्हेंं टक्कर मार दी। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया।