रतलाम। शहरवासियों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों ने हेल्पलाइन शुरू की हंै लेकिन रात होते ही ये बेकार हो जाती हैं। इन पर कॉल करने पर फोन इंगेज मिलता है तो कई बार लगता ही नहीं। इससे शहरवासी परेशान हैं। आमजन के लिए बिजली, पुलिस और फायर ब्रिगेड की हेल्पलाइन है। रात होते ही ये फेल हो जाती हैं। फोन लगाने पर कोई रिसीव ही नहीं करता तो कई बार इंगेज मिलता है। रामगढ़ के रमेश जैन ने बताया घर की लाइट बंद हो गई थी। कसारा बाजार चौकी (270519) पर रात 12 बजे कॉल करने पर किसी ने रिसीव नहीं किया।
कस्तूरबा नगर के दिलीप ठक्कर ने बताया क्षेत्र में दुर्घटना हो गई थी। पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 100 पर कॉल किया तो लगा ही नहीं। इससे सूचना नहीं दे पाए। आशंका है कि रात में फोन का रिसीवर उठाकर एक तरफ रख दिया जाता है।
फोन जो इंगेज मिलते हैं
1.फायर ब्रिगेड
लैंडलाइन फोन नंबर- 101
स्थिति-कॉल करने पर हर बार बिजी आता है
विकल्प-270563पर कॉल करें
2.पुलिस कंट्रोल रूम
लैंडलाइन फोन नंबर- 100
स्थिति-फोन नहीं लगता है और इंगेज आता है
विकल्प-270473,शांतिदूत 222223 पर कॉल करें
3.कसारा चौकी
लैंडलाइन फोन नंबर- 270519
स्थिति- रात12 बजे बाद कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिलता।
विकल्प-पावर हाउस रोड स्थित कंट्रोल रूम के लैंडलाइन फोन नंबर 270515 पर कॉल करें।