पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब संक्रांति के बाद बजेगी शहनाई

अब संक्रांति के बाद बजेगी शहनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। मलमास के कारण सोमवार से मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। एक माह तक मांगलिक कार्य वर्जित हैं। इस वजह से शादी योग्य युवाओं को एक माह इंतजार करना पड़ेगा। संक्रांति के बाद विवाह अन्य मांगलिक कार्य होंगे। पंडित हरीश चतुर्वेदी ने बताया मंगलवार से मलमास आंरभ होगा। यह 15 जनवरी तक रहेगा। इस कारण मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। इस वर्ष मांगलिक कार्यों के लिए रविवार अंतिम दिन था। मलमास से एक दिन पूर्व अशुद्ध मुहूर्त होने से सोमवार को एक भी शादी नहीं होगी।
नए साल में केवल 47 मुहूर्त-पंडित चतुर्वेदीने बताया 2015 में शादी-ब्याह के बेहद कम मुहूर्त हैं। शुक्र गुरु तारा अस्त होने, अधिकमास, गुरु के सिंह राशि में प्रवेश करने आदि कारणों के चलते मुहूर्त का ध्यान रखना पड़ेगा। मार्च में मलमास लगने से एक भी मुहूर्त नहीं है। 2015 में मांगलिक कार्यों के 47 मुहूर्त हैं।

मई में 18 दिन शादियां-मलमास खत्महोने के बाद सबसे ज्यादा विवाह मुहूर्त मई में हैं। मई में 18 मुहूर्त मांगलिक कार्यों के लिए हैं। इसलिए इस माह में सबसे ज्यादा शादियों की धूम रहेगी।
अगले साल कब-कब मुहूर्त
- जनवरी-16,17,18,25
फरवरी-10,21,26,27
अप्रैल-21,22,23,27,28,29,30
मई 1,3,5,6,7,8,9,13,14,15,19,20,24,25,27,28,30,31
जून-1,2,3,4,5,6,10,11,12
दिसंबर-7,8,12,14,15
मलमास के कारण मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम।