पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोजेक्ट फेलाे के आवेदन 20 तक

प्रोजेक्ट फेलाे के आवेदन 20 तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने जूनियर प्रोजेक्ट फेलाे (जेपीएफ) के लिए आवेदन मांगे हैं। ये प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट ऑफ जेंडर स्टडीज ने शुरू किया है। 20 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। प्रोजेक्ट में बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू एंड कश्मीर की इंग्लिश, सोशल स्टडीज और साइंस बुक्स की समीक्षा करनी होगी। इसके लिए विस्तृत जानकारी एनसीईआरटी की वेबसाइट www.ncert.nic.in से ली जा सकती है। इसके लिए आॅनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से 20 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।
ऑफ लाइन आवेदन "डिपार्टमेंट ऑफ जेंडर स्टडीज, रूम नंबर 6, पांचवीं मंजिल, जाकिर हुसैन खंड, एनसीईआरटी, नई दिल्ली'' के पते भेजने होंगे। इसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया 22 दिसंबर को नई दिल्ली में होगी।