- Hindi News
- रतलाम| फर्स्टचर्च में रविवार को प्रभु यीशु जन्मोत्सव का आयोजन
रतलाम| फर्स्टचर्च में रविवार को प्रभु यीशु जन्मोत्सव का आयोजन
रतलाम| फर्स्टचर्च में रविवार को प्रभु यीशु जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। जन्म के बाद सफेद चादर बिछाई गई। इसमें समाजजन घर से सफेद कागज में लिपटे गिफ्ट लाए और भेंट किए। मौका था सैलाना बस स्टैंड स्थित फर्स्ट चर्च में सफेद भेंट की आराधना का। इसमें प्रभु यीशु के जन्म का नाटक भी प्रस्तुत किया। महिला सभा ने जरूरतमंदों को गिफ्ट दिए। दोपहर में ‘संडे स्कूल के क्रिसमस ट्री’ कार्यक्रम हुआ। बच्चों को पुरस्कार दिए गए। फादर सेमसन दास ने प्रभु के बारे में बताया।
यीशु जन्मे, लोगों ने दिए सफेद गिफ्ट
चर्च में प्रभु यीशु जन्म की नाटिका देखते समाजजन।
नाटिका प्रस्तुत करतीं युवतियां।