- Hindi News
- वोडोफोन डिस्ट्रीब्यूटरों से नहीं मिल सकी नई जानकारी
वोडोफोन डिस्ट्रीब्यूटरों से नहीं मिल सकी नई जानकारी
फर्जीआईडी बनाने के मामले में गिरफ्तार डिस्ट्रीब्यूटरों से रिमांड के दौरान पुलिस को नई जानकारी नहीं मिली। डिस्ट्रीब्यूटरों का कहना है एक्टिवेट होने के बाद सिम बेची नहीं, तोड़कर फेंक दी थी।
टीआई आर.सी. कोली ने बताया वोडाफोन के डिस्ट्रीब्यूटर अभय पिता रतनलाल जैन नि. कस्तूरबा नगर और विवेक पिता महेंद्र कोचर नि. वेदव्यास कॉलोनी रिमांड पर हैं। उन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी दीपक पिता रमेशचंद्र नि. सैलाना, विमलेश पिता गिरजाशंकर नि. वेदव्यास कॉलोनी तथा दिलीप पिता रामचंद्र पंवार नि. पत्रकार कॉलोनी न्यायिक हिरासत में हैं।