रतलाम| पत्नी ने साथ चलने से मना किया तो पति ने कहा साथ नहीं चलोगी तो जहर पी लूंगा। पत्नी ने कहा पीकर तो दिखाओ। पति ने कीटशनाक पीकर दिखा दिया। मृतक मानसिंह पिता रूपा खराड़ी (28) नि. आंबापाड़ा है। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंपा। एएसआई एल.एस.चंद्रावत ने बताया पिछले साल मानसिंह की शादी नारायणगढ़ निवासी रेखा से हुई थी। 8 दिन पहले रेखा मामा विज्या के घर नटवरपुरा (सैलाना) आई थीं।
शनिवार को मानसिंह रेखा को लेने आया था। रेखा ने जाने से मना किया तो मानसिंह ने जहर पीकर जान देने की धमकी दी। रेखा ने कहा पीकर दिखाओ तो मानसिंह ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। एएसआई चंद्रावत ने बताया परिजन ने मानसिंह को शनिवार शाम सैलाना से रतलाम रैफर कर दिया। जिला अस्पताल में रविवार सुबह मौत हो गई।