- Hindi News
- पत्नी ने फांसी लगाई, पति ने गोद में उठाया और ससुर ने फंदा काटा
पत्नी ने फांसी लगाई, पति ने गोद में उठाया और ससुर ने फंदा काटा
{विरियाखेडी़ में रविवार सुबह हुई घटना
सिटीरिपोर्टर| रतलाम
विरियाखेडी़में रविवार सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। पति ने देखा तो गोद में उठा लिया और ससुर ने आकर फंदा काट दिया। उसकी धड़कन चल रही थी। परिजन महिला को लेकर सुबह 11.20 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। बेहोश होने से महिला के बयान नहीं हो पाए। आशंका है पारिवारिक विवाद के कारण उसने आत्महत्या की कोशिश की। महिला नौशाद पति शहजाद (25) है।
नौशाद के ससुर सलीम ने बताया रविवार को परिवार के लोग घर के बाहर धूप में बैठे थे। शहजाद बाल कटवाने गया था। कमरे का दरवाजा लगाकर नौशाद ने फांसी लगा ली। शहजाद लौटा और नहाने के लिए पीछे के दरवाजे से अंदर घुसा। नौशाद को फंदे पर तड़पते देख शहजाद ने उसे गोद में उठाया और आवाज दी। मैंने जाकर फंदा काटा और नौशाद को अस्पताल में भर्ती कराया।
नौसाल शादी-सलीम नेबताया वो मंडी में हम्माल है। इकलौता बेटा शहजाद मिस्त्री है। नौ साल पहले शहजाद की शादी खेड़ीदिवेल (सैलाना) के शेरखान की बेटी नौशाद से हुई थी। उनके दो बेटे रेहान (8) तथा छोटू (5) हैं।
पहलेभाई को फोन लगाया-फांसी लगानेसे पहले नौशाद ने उसके भाई जाकीर को फोन लगाया था। उसने कहा तबीयत खराब हो रही है यहां आकर मुझे ले जाओ। इस पर नौशाद के भाई जाकीर और मुख्त्यार रतलाम पहुंचे। उनके आने से पहले ही नौशाद ने फांसी लगा ली। डाॅक्टर के अनुसार नौशाद की हालत में सुधार है। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद में विवाहिता के आत्महत्या की कोशिश की आशंका है।
अस्पताल में भर्ती नौशाद