पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस अब गवाहों के बयान दर्ज करेगी

पुलिस अब गवाहों के बयान दर्ज करेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिश्चियनसमाज के कार्यक्रम में इलाज करने के बहाने आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करने की शिकायत के मामले में पुलिस अब गवाहों के बयान दर्ज करेगी। शुक्रवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लायंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करने की शिकायत की थी।

सीएसपी पी.एस. राणावत ने बताया शुक्रवार को कार्यक्रम में उपस्थित 8-10 लोगों के बयान दर्ज किए थे। आयोजकों से कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर भी पूछताछ की। गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

इलाज का दावा था

कार्यक्रममें शामिल अधिकतर आदिवासी बीमार थे। उन्होंने मीडिया को बताया था कि प्रार्थना करवाकर बीमारी ठीक करने के लिए लायंस हॉल बुलवाया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद आयोजकों ने शुक्रवार शाम की प्रार्थना सभा निरस्त कर दी थी।