(दो बत्ती चौराहे पर सफाई करते महापौर शैलेंद्र डागा, नवनिर्वाचित महापौर सुनीता यार्दे, विधायक आदि।)
रतलाम। स्थान : दाेबत्ती चौराहा
समय : शनिवारसुबह 10.00 बजे
दो बत्तीचौराहे पर शनिवार सुबह 10 बजे शहर के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता प्रबुद्ध लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई। न्यू रोड पर सफाई अभियान को मूर्तरूप देने के बाद महापौर शैलेंद्र डागा नवनिर्वाचित महापौर डॉ. सुनीता यार्दे टीम के साथ सबसे पहले पहुंचीं। इसके बाद झाड़ू थाम नवनिर्वाचित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों भाजपा पदाधिकारी आना शुरू हो गए। कुछ देर बाद विधायक चेतन्य काश्यप भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित सहित अन्य लोग भी पहुंचे।
इन्होंने भास्कर की पहल पर दो बत्ती चौराहे पर विधायक के नेतृत्व में सफाई अभियान की शुरुआत की। हाथों में झाड़ू थाम डीआरएम ऑफिस के सामने मेन रोड किनारे सांकेतिक रूप से सफाई की। इसके बाद डागा ने विधायक की मौजूदगी में लोगों को स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाई। आयोजन में भाजपा संगठन पदाधिकारी, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित कई लोग मौजूद थे।
जिला अस्पताल का निरीक्षण-काश्यप रविवारसुबह 9 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा मौजूदगी में निरीक्षण किया। अस्पताल भवन की सफाई कराई।
सीएम शिवराजसिंह चौहान के आह्वान पर भाजपा ने शहर के गली-मोहल्लों में सुबह 9 से 10 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया। नवनिर्वाचित महापौर पार्षदों ने संगठन के दायित्व का निर्वहन कर क्षेत्र में सफाई की। इसमें जनता ने भी भरपूर साथ दिया।
दो बत्ती चौराहे पर दैनिक भास्कर के स्वच्छता अभियान की शुरुआत के साथ निगम ने फाइटर की मदद से शहर में स्थापित महापुरुषों के सभी स्टेच्यू की धुलाई की। महाराजा सज्जनसिंह के स्टेच्यू पर फाइटर की मदद से पार्षद रेखा जौहरी अन्य ने धुल-मिट्टी हटाई।
सकारात्मक परिणाम आएंगे
'' दैनिक भास्कर ने सामाजिक सरोकार के दायित्व को पूरा किया है। अभियान में भास्कर की भागीदारी के काफी सुखद सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। ''- चेतन्यका श्यप, विधायक (शहर)
''किसीभी शहर की स्वच्छता सुंदरता में नागरिकों की अहम भूमिका होती है। यह बिना जागरूकता के संभव नहीं है।'' - पूर्व शैलेंद्रडागा, महापौर
स्वच्छताअभियान चला नागरिकों को जागरूक करने की कोशिश की। इस जरिए शहर के छोटे
'' बच्चों से लेकर वृद्धों को जोड़ा जाएगा। हर वर्ग की भागीदारी सार्थकता प्रदान करेगी।''&
डॉ.सुनीता यार्दे, नवनिर्वाचित महापौर
''जनजागरूकता के बिना इस कार्य में सफलता नहीं प्राप्त की जा सकती। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। तभी सही अर्थों में स्वच्छता पाएगी।'' - बजरंग पुरोहित, जिलाध्यक्ष भाजपा ।
स्वच्छता का संदेश |भास्कर की पहल पर दो बत्ती चौराहे पर विधायक के नेतृत्व में जुटे।