पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्मदा में विराजमान हैं भगवान शिव

नर्मदा में विराजमान हैं भगवान शिव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम| नर्मदानदी नहीं बल्कि देवी है। मां नर्मदा से निकलते हुए सभी शिवलिंगों के आह्वान की जरूरत नहीं होती क्योंकि भगवान शिव साक्षात नर्मदा में विराजमान हैं। यह बात स्वामी अखंडानंद महाराज ने कलश स्थापना के दौरान कही। मां नर्मदा हिंदू संगम समिति ने पावर हाउस कार्यालय पर रविवार को कलश स्थापना कार्यक्रम किया। इसमें स्वामी अखंडानंद ने मां नर्मदा के कलश और धर्म ध्वजा को विभिन्न समिति के प्रमुखों को प्रदान किया। अनिल पोरवाल ने बताया नर्मदा प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है। इसे देवी के रूप में मान्यता है। इसी आस्था को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया।