पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 दिसंबर तक छुट्टी के दिन भी खुलेगी गैस एजेंसी

31 दिसंबर तक छुट्टी के दिन भी खुलेगी गैस एजेंसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीटीएलस्कीम से आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर लिंक कराने के लिए गैस एजेंसियां अब 31 दिसंबर तक रविवार को भी खुली रहेंगी। ग्राहक कार्यालयीन समय में एजेंसियों पर जाकर अपनी जानकारी जमा करा सकते हैं।

1 जनवरी से डीबीटीएल (डायरेक्टर बेनीफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी) स्कीम शुरू हो रही है। इसमें घरेलू गैस सिलेंडर लेने के दौरान ग्राहकों तो राशि चुकाना होगी। सब्सिडी की राशि उनके बैंक अकाउंट में आएगी।

स्कीम से जुड़ने के लिए गैस कनेक्शनधारियों को आधार और बैंक अकाउंट नंबर गैस एजेंसी एवं बैंक से लिंक कराना होगा। इसे देखते हुए रविवार को भी गैस एजेंसियां खुली रहीं। एजेंसी पर कर्मचारियों ने ग्राहकों के आधार और बैंक अकाउंट नंबर साफ्टवेयर में फीड किए। ग्राहकों को फॉर्म भी दिए। 31 दिसंबर तक सभी गैस एजेंसियां छुट्टी के दिन भी खुली रहेंगी। ऐसे ग्राहक जिन्होंने अपना गैस कनेक्शन अभी तक एजेंसी से लिंक नहीं कराया है तो वे एजेंसी पर फॉर्म भरकर जमा कराएं। ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

स्कीमशुरू होने में 15 दिन शेष - अल्पागैस एजेंसी के रमेश पीपाड़ा ने बताया स्कीम शुरू होने में 15 दिन बचे हैं। इसे देखते हुए छुट्टी के दिन भी काम होगा। संडे के साथ अन्य छुट्टियों में भी एजेंसियां खुली रहेंगी। ग्राहक गैस कनेक्शन को लिंक करा सकते हैं। 31 दिसंबर के पहले ग्राहक गैस कनेक्शन आधार से लिंक करा लें ताकि सब्सिडी का लाभ मिल सके।

गैसकंपनियों ने जारी किए चार तरह के फॉर्म- योजनाके लिए गैस कंपनियों ने चार तरह के फॉर्म जारी किए हैं। फॉर्म 1 एवं 2 आधार कार्ड वालों के लिए और 3 एवं 4 बिना आधार कार्ड वाले के लिए। सभी फॉर्म गैस एजेंसियों पर मिल रहे हैं। ग्राहक चाहे तो गैस कंपनियों की वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

फॉर्म 1- इसेभरकर बैंक में देना होगा। इसमें 17 अंकों वाले एलपीजी आईडी रसोई गैस कनेक्शन की जानकारी देना होगी। 16 डिजिट के नंबर तो सिलेंडर की डिलेवरी के दौरान मिलने वाली रिसिप्ट पर मिलेंगे। एक नंबर जो आगे लिखना है वो कंपनी का रहेगा। बीपीसी के ग्राहक हैं तो 1, एचपीसी के हैं तो 02 और आईओसी के ग्राहक हैं तो 03 लिखना होगा। इस तरह 17 डिजिट के नंबर हो जाएंगे।

फॉर्म2- इसेभरकर गैस एजेंसी को देना है। इसमें बैंक अकाउंट की जानकारी भरना होगी।

फॉर्म 3- इसेभरकर बैंक में देना होगा। इसके साथ एलपीजी