- Hindi News
- तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष का निधन
तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष का निधन
रतलाम | इलेक्ट्रॉनिकवस्तुओं के विक्रेता पुखराज भंडारी की प|ी और तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सुशीला भंडारी (67) का निधन हो गया। वे तेरापंथ धर्म संघ के अनेक आयामों से जुड़ी हुई थीं। काटजूनगर निवास से रविवार सुबह अंतिम यात्रा निकली। त्रिवेणी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अध्यक्ष चंदनमल दख सहित समाजजन ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि-रतलाम| कनेरीराज परिवार के फतेहसिंह राठौर एवं भाई भूपेंद्रसिंह राठौर के निधन पर क्षत्रिय समाज में शोक है। राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के कार्यालय पर शोकसभा हुई। इसमें क्षत्रिय समाज जिला रतलाम एवं संस्था के नरेंद्रसिंह पंवार, महिपालसिंह, राजेंद्रसिंह सिसौदिया आदि ने श्रद्धांजलि दी।