वोट दो स्पर्धा के विजेता घोषित
रतलाम | पारसदादा फैंस क्लब ने चुनाव के दौरान आयोजित वोट दो स्पर्धा के परिणामों की घोषणा रविवार को की। इसमें उम्मीदवारों के नाम का पर्चा था। अधिकतम सही जवाब देने वाले को 11000 का पुरस्कार देना था। रोटरी क्लब में शाम 4 बजे हुए कार्यक्रम में 50 में से 41 विजयी पार्षदों के नामों पर टिक लगाने वाले पीएनटी कॉलोनी निवासी विकास कौशल प्रथम रहे। 11 विजेताओं को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में 1000 रुपए से पुरस्कृत किया
प्रोत्साहनपुरस्कार- रमेशजैन, हनीफ मोहम्मद, अतुल जैन, तरुण राजेश सोनी, शाकिर अंसारी, अरुण खंडेलवाल, सुरेश राणा, देवेंद्र चंद्रावत, राहुल सोनी, नाहरसिंह गाेयल, महावीर भरगट।
प्राथमिकतातय करो, काम बांटो और जुट जाओ
रतलाम| आपदाओंके बेहतर प्रबंधन के लिए जरूरी है सबसे पहले आपदा का आकलन। इसके बाद आपदा के समय की प्राथमिकताएं। प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का विभाजन करें और जुट जाएं। ये बात कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने रविवार को होमगार्ड जवानों की आपदा प्रबंधन कार्यशाला के शुभारंभ पर कही। जिपं सभागृह में हुए कार्यक्रम में एसपी डॉ. आशीष ने भी संबोधित किया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आर.एस.खींची ने कार्यशाला की रूपरेखा बताई। सेवानिवृत्त संभागीय कमांडेंट बी.आर. बख्शी, जिला कमांडेंट आर.सी. सहगल, बिजली कंपन के अधीक्षण यंत्री धर्मेंद्र पाटीदार आदि मौजूद थे।
आजपेंशनर्स करेंगे प्रदर्शन
रतलाम| पेंशनर्सएसोसिएशन सोमवार को प्रदर्शन करेगी। प्रांतीय सचिव ब्रजमोहन श्रोत्रिय ने बताया मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई। इसके विरोध में सदस्य डॉॅ. आंबेडकर सर्कल पर दोपहर 12 बजे एकत्र होंगे और प्रदर्शन करेंगे।