- Hindi News
- ट्रेन में महिलाओं की मदद करेगा लेडी मोबाइल एप
ट्रेन में महिलाओं की मदद करेगा लेडी मोबाइल एप
रतलाम. रेलवेने महिला यात्रियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की वारदातों पर रोक लगाने और उनकी मदद के लिए लेडी मोबाइल एप लॉन्च करने का निर्णय लिया है। इससे महिला यात्री मुसीबत में फंसने पर एप के जरिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), रेलवे पुलिस (जीआरपी) और नजदीक के स्टेशन मास्टर तक घटना की सूचना पहुंचा सकेगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक एप संभवत: अगले महीने तक लाॅन्च हो जाएगा। एंड्रायड प्लेटफॉर्म पर चलने वाला यह एप नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकेगा।