- Hindi News
- सुविधाघर के लिए दो करोड़ से ज्यादा स्वीकृत
सुविधाघर के लिए दो करोड़ से ज्यादा स्वीकृत
रतलाम | सुविधाघरके लिए सीएम शहरी स्वच्छता मिशन के तहत 2.72 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। बीपीएल परिवार के घरों में सुविधाघर बनाने के लिए नगर निगम राशि देगा। महापौर शैलेंद्र डागा ने बताया शहर में 4000 व्यक्तिगत सुविधाघर निर्माण की कार्ययोजना परिषद ने भेजी थी। सीएम ने 2000 सुविधाघर के लिए राशि स्वीकृत की। प्रति सुविधाघर के लिए 13,600 रुपए खर्च होंगे। राज्य शासन 75 फीसदी, नगरीय निकाय का अंशदान 15 एवं हितग्राही का अंशदान 10 फीसदी रहेगा। योजनांतर्गत हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।