- Hindi News
- हनुमान मंदिर से आश्रम का नाम हटाने की बात पर विवाद
हनुमान मंदिर से आश्रम का नाम हटाने की बात पर विवाद
सखवालनगरमें हनुमान मंदिर पर सीमेंट से लिखा श्री सर्वोदय आश्रम का नाम हटाने पर गुरुवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। करीब 20 लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत की। सखवालनगर के ईश्वरलाल व्यास ने बताया क्षेत्र में 25 साल पुराना हनुमान मंदिर है। मोहल्ले के लोग देख-रेख और पूजा-पाठ करते हैं। यहां कुछ भी निर्माण या परिवर्तन करने के लिए सबसे बातचीत कर सार्वजनिक निर्णय लेना चाहिए। कमलेश जोशी और उनके परिवार के लोग खुद को ट्रस्टी बताकर परिवार का नाम लिख रहे हैं। यह लिखा श्री सर्वोदय आश्रम का नाम भी हटा दिया। शिवसेना नेता कमलेश जोशी ने बताया 1980 में नालंदा हाउसिंग सोसायटी ने काॅलोनी विकसित की थी। बगीचे की जमीन पर मंदिर बना है। काॅलोनी की समिति ने श्री सर्वोदय आश्रम हनुमान मंदिर ट्रस्ट बनाकर बगीचे की जमीन मंदिर को दान की है। पिताजी जीवित थे तब वे मंदिर की देख-रेख करते थे। मंदिर में सीमेंट से श्री सर्वोदय आश्रम लिखा है। इसके स्थान पर सर्वोदय आश्रम हनुमान मंदिर ट्रस्ट बोर्ड लिखवा रहे थे। मोहल्ले के लोगों की शंका फिजूल है। किसी को मंदिर में पूजा-पाठ या सार्वजनिक आयोजन से रोका नहीं जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र थाने में ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन की प्रति दी है।
मंदिर में लिखा सर्वोदय आश्रम हटाने पर हुआ विवाद। फोटो- भास्कर