पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायालय में गवाही देने पर घायल किया

न्यायालय में गवाही देने पर घायल किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम| चाकूबाजीके प्रकरण में न्यायालय में गवाही देने पर रेलवे कर्मचारी ने एक युवक को धारदार वस्तु के घायल कर दिया। गुरुवार रात 10 बजे वारदात गांधी नगर में हुई। घायल राहुल पिता महेश बिड़वाल (23) नि. गांधीनगर को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

राहुल ने बताया रेलवे में स्टेशन मास्टर राजकुमार बिड़वाल ने एक साल पहले उसपर चाकू से हमला किया था। न्यायालय में उसके खिलाफ गवाही दी तो गुरुवार रात घर में आकर राजकुमार ने नशे में फिर मारपीट की और धारदार वस्तु से पेट और दोनों हाथों में चोट पहुंचाई।

पत्थरसे घायल किया- सैलानाबस स्टैंड पर चाय पी रहे एक युवक के साथ गुरुवार रात 10.30 बजे अज्ञात युवकों ने पत्थर से मारपीट की। सिर में चोट लगने पर घायल जावेद पिता शरीफ मंसूरी (26) नि. जवाहर नगर को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जावेद ने बताया आरोपी युवकों ने किस कारण मारपीट की यह पता नहीं है।