नगर निगम के सामने किया प्रदर्शन
नगर निगम के सामने किया प्रदर्शन
रतलाम | मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। दोपहर में नगर निगम के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। संघ के दीपक सुराना, श्याम टेकवानी, दिनेश आचार्य, अरुण द्विवेदी ने बताया मांगें पूरी नहीं होने पर 30 सितंबर को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेंगे।