- Hindi News
- ट्राले ने फोड़ी पाइप लाइन, सैकड़ों गैलन पानी बहा
ट्राले ने फोड़ी पाइप लाइन, सैकड़ों गैलन पानी बहा
एकट्राला चालक ने गुरुवार सुबह पाइप लाइन फोड़ दी। इससे पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई। निगम ने ट्राला चालक के खिलाफ माणकचौक थाने में शिकायत दर्ज कराई।
गोपाल गोशाला कॉलोनी से गुरुवार सुबह 8 बजे ट्राला गुजर रहा था। इससे रोड के समीप से गुजर रही पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सैकड़ों गैलन पानी बहने लगा। क्षेत्र के लोगों ने निगम को सूचना दी। कर्मचारियों ने आधे घंटे बाद वाल्व बंद किया। तब पानी बहना बंद हुआ। दोपहर में पाइप लाइन की रिपेयरिंग की गई। शाम को पानी सप्लाई किया गया।
पाइप लाइन से पानी बहने पर आसपास रहने वाले लोगों ने इसका उपयोग कपड़े धोने में किया। इनसेट-पाइप लाइन में फंसा ट्राले का पहिया।
टंकी भरने के लिए है पाइप लाइन
पाइपलाइन से गोशाला रोड की टंकी से दीनदयालनगर टंकी भरी जाती है। गुरुवार को टंकी भरने के लिए पानी सप्लाई किया जा रहा था। तभी ट्राले के कारण पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दोपहर बाद टंकी भर पाई।
ट्रालाचालक से वसूलेंगे राशि- जलप्रदायविभाग के सब इंजीनियर आर. एम. सक्सेना ने बताया ट्राले से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्मत कर पानी सप्लाई शुरू की। ट्राला चालक से राशि वसूली जाएगी।
पाइप लाइन का सीसा निकला
रतलाम| धोलावड़से रतलाम रही मुख्य पेयजल लाइन का सागोद रोड के समीप गुरुवार शाम 4.30 बजे सीसा निकल गया। इससे पानी बहने लगा। सहायक यंत्री एस. एल. चौहान एवं उपयंत्री मनोज पंडित ने मरम्मत कराई। निगम के मुताबिक प्रेशर से कॉलर ज्वाइंट का सीसा निकल गया था। इसे जोड़ दिया है।