सहकार भारती का सम्मेलन 20 से
सहकारभारती द्वारा स्व सहायता समूह एवं संयुक्त दायित्व समूह प्रकोष्ठ का अखिल भारतीय अधिवेशन एवं कार्यशाला 20 एवं 21 सितंबर को नांदेड़ में होगा। साख संस्थाओं का राष्ट्रीय महा अधिवेशन एवं प्रशिक्षण 1 2 नवंबर को गोवा में होगा। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मराठे करेंगे। मालवा प्रांत के मीडिया प्रभारी शरद जोशी ने बताया इसमें सहकार भारती के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अधिवेशन में भाग लेने के लिए प्रतिनिधि जिला इकाइयों से संपर्क कर सकते हैं।
ऑनलाइनकंपलेन की ठीक नहीं हुआ टेलीफोन
रतलाम | महावीरनगरनिवासी जगदीश मोटवानी ने बीएसएनएल में शिकायत दर्ज कर टेलीफोन जल्द चालू करने की मांग की। मोटवानी ने बताया टेलीफोन बंद है। इसकी ऑनलाइन कंपलेन भी की। इसके बाद भी ठीक नहीं हुआ। 12 महीने में से 3 माह टेलीफोन बंद रहता है। उन्होंने जल्द ठीक करने की मांग की।