गोपाल अध्यक्ष प्रहलाद सचिव बने
रतलाम | न्यूटाइटन फ्रेंडस क्लब गोशाला रोड की बैठक रघुनाथ मंदिर में हुई। क्लब संयोजक राकेश शर्मा की अध्यक्षता में गरबा उत्सव मनाने का निर्णय लिया। नई कार्यकारिणी में गोपाल यादव को अध्यक्ष प्रहलाद यादव को सचिव चुना। सहसचिव रामेश्वर राठौड़, कोषाध्यक्ष गोपाल पांचाल को बनाया। कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए।