पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायत्री परिवार आज करेगा पितरों का तर्पण

गायत्री परिवार आज करेगा पितरों का तर्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गायत्री परिवार आज करेगा पितरों का तर्पण

रतलाम | गायत्रीपरिवार बुधवार को सुबह 8.30 बजे काटजूनगर स्थित गायत्री मंदिर में सामूहिक तर्पण करेगा। कैलाश जोशी ने बताया कोई भी श्रद्धालु शामिल हो सकता है। कोई शुल्क नहीं है। मंगलवार को भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर तर्पण हुआ। यहां भागवत कथा में पंडित दिनेश कृष्ण ने सुदामा चरित्र राजा परीक्षित मोक्ष का विवरण सुनाया। सुरेंद्र जायसवाल, रामसिंह पहलवान, श्रवणसिंह, मोहन चौरसिया, संतोष परमार, मनोज प्रजापत ने तर्पण किया। यज्ञ में आहुतियां भी दी। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया। भागवत प्रचारक तेजकुमार सोलंकी ने भजन प्रस्तुत किए। योग वेदांत समिति ने संत आशाराम आश्रम पंचेड़ मांगल्य मंदिर पर सर्व पितृ अमावस्या को लेकर सामूहिक तर्पण का आयोजन किया। आचार्य सूरजमल व्यास सुदामाजी ने तर्पण क्रिया करवाई। समिति अध्यक्ष डॉ. ईश्वर बोराना ने बताया 26 सितंबर को आशाराम बापू का अवतरण दिवस पंचेड़ आश्रम पर मनाया जाएगा।