अवकाश पर रहकर करेंगे आंदोलन
तृतीयवर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 30 सितंबर को प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम कर्मचारियों ने माणकचौक शासकीय हाईस्कूल में बैठक की। इसमें निर्णय लिया कि 30 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन करेंगे। इसके लिए 25 सितंबर से तहसील स्तर की शाखाओं द्वारा कर्मचारियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। कर्मचारियों की समस्या पर चर्चा भी हुई। जिलाध्यक्ष दीपक सुराणा, परामर्शदाता श्याम टेकवानी, प्रांतीय महामंत्री दिनेश आचार्य, सचिव शिरीष मेहरा, तेजपालसिंह राणावत, बी.एल बोरिया, इलियास कुरैशी, जगदीश सूर्यवंशी ने संबोधित किया। भारतसिंह सोनगरा, राजेंद्र रावल, संजय श्रीवास्तव, महेंद्र मांदलिया, दिनेश शर्मा, राजेंद्रसिंह राठौर, ज्ञानेश्वर परिहार, तनवीर खान, प्रबल त्रिवेदी उपस्थित रहे। संचालन मिथिलेश मिश्र ने किया।
कर्मचारी संघ की बैठक संबोधित करते सुराणा।