पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजदूरी करने आया और बालक का अपहरण कर ले गया

मजदूरी करने आया और बालक का अपहरण कर ले गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। सिखेड़ी में मजदूरी करने आया एक व्यक्ति साथी मजदूर के बेटे का अपहरण कर ले गया। घटना 7 दिसंबर की है। तलाशी पर बालक नहीं मिला तो मंगलवार को पिता ने नामली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में कानवन, बदनावर थानों को उसकी तलाश है।

टीआई आर.सी. दांगी ने बताया गुमशुदा बालक शुभम पिता शंकरलाल भांभी (6) है। आरोपी अमृत पिता बद्रीलाल निवासी कोद (कानवन) है। रविवार को बालक को घुमाने का कहकर दोपहर 3 बजे बाइक से ले गया था। भदवासा में अमृत ने शुभम की कटिंग भी करवाई थी। इसके बाद कहां गया पता नहीं चला। अमृत की तलाश में कोद में दबिश दी परंतु सफलता नहीं मिली।

मकानबनाते समय दोस्ती-छह महीनेपहले टाटानगर, रतलाम में मकान बनाने के दौरान शुभम के पिता शंकरलाल और अमृत की दोस्ती हुई थी। 4 दिसंबर को अमृत मजदूरी करने सीखेड़ी आया था। दो दिन मजदूरी की और तीसरे दिन शंकरलाल के बेटे शुभम को लेकर चला गया।

(आरोपी अमृत)