डेढ़ महीने बाद चोरी का प्रकरण दर्ज
रतलाम | सुतारोंका वास में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने डेढ़ महीने बाद प्रकरण दर्ज किया। चोरी 21 अक्टूबर को हुई थी और माणकचौक थाने में प्रकरण सोमवार को दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार निर्मला पति कन्हैयालाल सालवी (60) के घर से 21 अक्टूबर (रूप चौदस) को नकदी आभूषण चोरी हो गए थे। निर्मला ने बताया चोर अालमारी के लॉकर से सोने की दो जोड़ झुमकी, टॉप्स, हाथ के कड़े, एक चेन, दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र, चांदी की 4 जोड़ पायजेब, एक जोड़ आमलसर पायजेब, बिछुड़ी, सोने के 35 मोती और 1500 रुपए ले गए थे। एएसआई लालजी परमार ने बताया वारदात के दौरान परिवार के लोग घर में ही थे। कहीं ताला भी नहीं टूटा। चोरी की पुष्टि नहीं होने से रिपोर्ट दर्ज करने में देरी हुई।