पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुक्त ने लिया त्रिवेणी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा

आयुक्त ने लिया त्रिवेणी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगमायुक्तने मंगलवार दोपहर त्रिवेणी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों की परेशानियों और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

13 दिसबंर से 11 दिनी त्रिवेणी मेला लगेगा। निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले में 300 से अधिक दुकानें लगती हैं। हजारों लोग अाते हैं। निगमायुक्त ने यज्ञशाला से मेला स्थल तक सड़क के दोनों ओर लगने वाली दुकानों पर आपत्ति ली और अधिकारियों को एक तरफ दुकान लगवाने के आदेश दिए। सुविधाघर को भी सही करवाने, पानी प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कुंडके आसपास की दीवार तोड़ेंगे

कुंडके आसपास मंदिर की दो दीवारों के पीछे नशेडिय़ों का अड्डा बन गया है। लोगों की शिकायत के बाद आयुक्त ने इन दोनों दीवारों को तोड़ने का आदेश दिया। ताकि नशा करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।