रतलाम। अब वाहन खरीदारों को रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आरटीओ के सहयोग से ऑटो
मोबाइल डीलरों ने इनरोलमेंट की व्यवस्था शुरू की है। इससे ग्राहकों को एक सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन नंबर मिल रहे हैं।
नवरात्रि से दीपावली तक शहर में 3500 से ज्यादा वाहन बिके। 1500 से ज्यादा लोगों को रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने में काफी देरी हुई। इसे देखते हुए अब डीलर अपने यहां कम्प्यूटर पर वाहनों का इनरोलमेंट (नामांकन) कर रहे हैं। यानी वाहन का सौदा होते ही ग्राहक से टैक्स ले लिया जाता है। मॉडल, चेसिस नंबर सहित अन्य जानकारियां भी कम्प्यूटर पर दर्ज की जाती हैं। यह ब्योरा दो दिन के भीतर जिला परिवहन कार्यालय भेज दिया जाता है। जहां रजिस्ट्रेशन के बाद ग्राहकों डाक से कार्ड भेजा जाता है।
सुविधाके लिए व्यवस्था- जिलापरिवहन अधिकारी विक्रमजीतसिंह कंग ने बताया शहर में डीलर पाइंट सिस्टम शुरू किया है। इसमें डीलर को अपने यहां वाहन का इनरोलमेंट करना पड़ता है। सारी जानकारी मिलने पर हम सात दिन में रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर देते हैं।