रतलाम। बिजली कंपनी में अब शिकायत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही स्थान पर शिकायत दर्ज होगी। कंपनी ने पावर हाउस रोड स्थित दफ्तर में हेल्प डेस्क शुरू की है। यहां शिकायत करने पर समस्या का चार दिन में समाधान हो जाएगा। शिकायत हल होते ही
मोबाइल पर इसकी सूचना भी जाएगी। अब तक बिजली संबंधित समस्या के निराकरण के लिए कंपनी में अलग-अलग विभागों में जाना पड़ता था। इससे समय तो बर्बाद होता था। परेशानी भी होती थी।
ये रहेगी प्रक्रिया-शिकायत केलिए पावर हाउस रोड स्थित बिजली कंपनी के रूम नंबर 4 में जाना होगा। यहां हेल्प डेस्क पर एक फॉर्म मिलेगा। इसमें नाम, पता, सर्विस क्रं., मोबाइल नंबर के साथ शिकायत लिखना होगी। इसके बाद उसे जमा कराना होगा। चार दिन में समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी मोबाइल नंबर पर कॉल कर बताई जाएगी।
अतिरिक्त कार्यपालन यंत्री संजय जैन ने बताया ग्राहकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क शुरू की है। बिजली संबंधित शिकायत का निराकरण कर मोबाइल पर जानकारी देंगे। दोबारा कंपनी में आने की जरूरत नहीं होगी।
ये कर सकते शिकायत- रीडिंग ज्यादा आना, रीडिंग लेने के लिए कर्मचारी नहीं आना।
- मीटर बंद होना या तेज दौड़ना।
- बकाया जमा जुड़कर आना।
- समय पर बिल नहीं मिलना।
- मीटर का बोर्ड सही नहीं लगना।
- सर्विस लाइन लूज होना आदि।
ये होगा फायदा- एक ही स्थान पर सभी समस्या का समाधान।
- एक बार ही कंपनी के दफ्तर जाना होगा।
- शिकायत होने पर मोबाइल पर सूचना मिल जाएगी।
(कंपनी परिसर स्थित हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराते उपभोक्ता।)