रतलाम। जिले के कांग्रेसी बुधवार को फिर आंदोलन करेंगे। पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया उनका नेतृत्व करेंगे। ये आंदोलन प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों पर प्रकरण दर्ज करने के विरोध में हो रहा है। कांग्रेसियों का कहना है आंदोलन में जनहित के मुद्दे उठाए जाएंगे।
बुधवार सुबह 11 बजे कांग्रेसी कालिकामाता परिसर में एकत्र होंगे। वहां से कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने जाएंगे। जिलाध्यक्ष प्रभु राठौर ने बताया आंदोलन में जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, किसान कांग्रेस, जिला पंचायत सदस्य, सभी इकाइयों के सदस्य पदाधिकारी शामिल होंगे। गौरतलब है सोमवार को जिला कांग्रेस ने जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने बिना अनुमति प्रदर्शन के आरोप में प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद कांग्रेस ने ताबड़तोड़ दूसरे आंदोलन की रूपरेखा बनाई। जिलाध्यक्ष का कहना है बुधवार को होने वाले आंदोलन की वे प्रशासन से अनुमति ले चुके हैं।