पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देररात तक खंगाले स्टॉक और रिटर्न के डॉक्यूमेंट

देररात तक खंगाले स्टॉक और रिटर्न के डॉक्यूमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(आशिर डायमंड पर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में देररात तक चला सर्वे।)

रतलाम। आयकर विभाग ने मंगलवार को आशिर डायमंड अनमोल रतन पर सर्वे किया। प्रारंभिक जांच में कागज से बाहर बिक्री की जानकारी मिली है। विभाग को लाखों रुपए के कर अपवंचन की आशंका है। अधिकारी यहां स्टॉक और रिटर्न के डॉक्यूमेंट देररात तक खंगालते रहे। शोरूम मालिकों ने पेपर पर जो स्टॉक बता रखा है उसकी हकीकत जांची जा रही है।
कम्प्यूटर में ग्राहकों को जारी किए पुराने बिल भी देखे जा रहे हैं। संयुक्त आयकर आयुक्त आर. के. खंडेलवाल के नेतृत्व में की जा रही जांच में उपायुक्त पी. के. सिंघी, आयकर अधिकारी पी. आर. उके सहित अन्य 10 अधिकारी देर रात तक जुटे रहे। आशिर डायमंड के मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल बंद था।
ग्राहकों को बाहर किया-विभागीय अमले ने दोनों प्रतिष्ठानों पर आए ग्राहकों को बाहर किया। सर्वे की जानकारी मिलते ही भीड़ एकत्र हो गई। शोरूम के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। किसी को अंदर आने दिया और बाहर।

इसलिए नजर-आशिर डायमंड- शहर का एक्सक्लूजिव शोरूम है। यहां डायमंड के गहने मिलते हैं। मालिक के अन्य प्रतिष्ठान भी हैं।

अनमोल रतन- ज्वैलर्स शोरूम के साथ बुलियन का कारोबार है। शोरूम शहर के टॉप थ्री में है।
अनमोल रतन के निर्मल जैन ने बताया विभाग के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
( आशिर डायमंड अनमोल रतन पर इनकम टैक्स अधिकारी रात तक जुटे रहे सर्वे में, सेल्समैन को भी रोके रखा)