14 को सामूहिक सूर्यनमस्कार
आर्टऑफ लिविंग परिवार स्वस्थ एवं तनाव मुक्त भारत अभियान के तहत 14 दिसंबर को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होटल में करेगा। ओ.पी. पोरवाल ने बताया कार्यक्रम में 8 से 80 वर्ष तक के लाेग आयोजन में शामिल हो सकेंगे। इसमें प्रवेश नि:शुल्क रखा है। 108 बार सूर्य नमस्कार करने वालों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। अिभयाना के तहत अन्य आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यक्रम हाेटल बालाजी सेंट्रल बरबड़ रोड पर होगा।