पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा देने वाले तीन, लेने वालों की संख्या चार

परीक्षा देने वाले तीन, लेने वालों की संख्या चार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। अभी तक आपने सैकड़ों परीक्षार्थियों के बीच चार-पांच परीक्षक को निगरानी करते देखा होगा। मंगलवार को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में इससे उलट नजारा दिखाई दिया। इसमें दूसरी पारी में तीन छात्रों की परीक्षा लेने के लिए चार कर्मचारी नियुक्त थे।
शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई। इसमें एक परीक्षार्थी बीए तृतीय सेमेस्टर मिलिट्री विज्ञान, दूसरा होम साइंस और तीसरा बीए के गणित विषय की थी। इनकी निगरानी के लिए एक सुपरिटेंडेंट, एक असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट एवं एक परीक्षक की ड्यूटी लगाई थी।
इसके पहले भी 25 नवंबर को बीए पांचवें सेमेस्टर में एक छात्र ने ही परीक्षा दी थी। इसमें भी इतने ही स्टाफ को लगाना पड़ा था। सुपरिटेंडेंट डॉ. सरोज जोशी ने बताया परीक्षार्थी चाहे एक हो या एक हजार, व्यवस्था तो एक जैसी ही करनी पड़ती है। एक हजार से अधिक संख्या होने पर टीम बढ़ाई जाती है।

नौ नकलची पकड़ाए : महाविद्यालयमें 11 नवंबर से सभी कक्षाओं की परीक्षाएं चल रही हैं। प्राचार्य डॉ. विक्रम दत्ता ने बताया अभी तक नौ परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े जा चुके हैं। सभी के खिलाफ नकल प्रकरण बनाए हैं। कॉलेज में 7483 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इनमें 6800 कला एवं विज्ञान कॉलेज एवं 683 छात्र अरिहंत कॉलेज के हैं।
- शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एग्जाम।
(परीक्षा के दौरान अकेले छात्र के पास खड़ी शिक्षिका।)