- Hindi News
- जीआईएस सर्वे के लिए तीन कंपनियों ने दिया प्रजेंटेशन
जीआईएस सर्वे के लिए तीन कंपनियों ने दिया प्रजेंटेशन
शहरमें जीआईएस लागू करने के लिए निगम ने आईटी कंपनियों से कंसल्ट लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम नागपुर, वडोदरा, नोएडा और दिल्ली की चार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने निगम अधिकारियों के बीच जीआईएस का प्रजेंटेशन दिया।
जीआईएससे फायदा-संपत्ति कर,जलकर, निगम स्वामित्व की दुकानें आदि का डाटा ऑनलाइन हो जाएगा। निगम उपायुक्त राजेंद्र कोठारी ने बताया सिस्टम के जरिए कोई संपत्ति कम नहीं बता सकेगा। ऐसे में टैक्स की गणना पूरी होगी और निगम की आय बढ़ेगी।
कबशुरू होगा-जीआईएस कीदिशा में ये पहला कदम है। निगम में प्रस्ताव पारित होने के बाद कंपनियों से टेंडर कॉल होंगे। इसके बाद सिस्टम लगाया जा सकेगा। तेजी से काम किया तो 6 महीने का समय लगेगा।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने निगम अधिकारियों के सामने प्रजेंटेशन दिया।