नाले के पानी से फिर सिंचाई
उकाला रोड स्थित नाले में मोटर लगाकर सिंचाई के लिए पानी खींचा जा रहा है।
सिटी रिपोर्टर|रतलाम
शहरमें फिर नाले के पानी से सब्जियों की सिंचाई शुरू हो गई है। डेढ़ माह पूर्व प्रशासन ने नाले से सिंचाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। दो मोटरें भी जब्त की थी।
उकाला रोड स्थित नाले से मोटर लगाकर सिंचाई की जा रही है। इसी पानी की सब्जियां शहरवासियों को खिलाई जा रही है। कलेक्टर के सख्त निर्देश के बावजूद कुछ किसान बाज नहीं रहे हैं। डेढ़ माह पूर्व उकाला रोड स्थित बड़ा गणेश मंदिर के समीप नगरनिगम और बिजली कंपनी ने एसडीएम सुनील कुमार झा के निर्देश पर मोटरें जब्त की थीं। साथ ही किसानों को सख्त हिदायत थी कि दूषित जल से सिंचाई नहीं करें।
कईबीमारियों का कारण-डॉक्टर योगेशनीखरा ने बताया दूषित जल की सिंचाई से सब्जियां और अन्य उपज से लोग कई बीमारियों की चपेट में सकते हैं। पेट संबंधी बीमारियां, पेचिश, लीवर इंफेक्शन, अल्सर जैसी घातक बीमारियां हो सकती हैं।
उच्चतमन्यायालय ने दिए थे आदेश-दूषित जलसे सिंचित सब्जियों के इस्तेमाल से बढ़ रहे मरीजों की संख्या को गंभीरता से लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने सिंचाई पर पाबंदी लगाई थी। इसके चलते कई शहरों में बड़ी कार्रवाई हुई थी। इसी के चलते रतलाम में भी कार्रवाई हुई थी।
जल्दकार्रवाई करेंगे
^नालोंके पानी से सब्जियों की सिंचाई करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। मोटर जब्त करने के साथ संबंधित किसान पर भी शिकंजा कसा जाएगा। डॉ.संजय गोयल, कलेक्टर