जनसुनवाई शुरू, समस्या लेकर पहुंचे लोग
{निकाय चुनाव के कारण दो महीने से बंद जनसुनवाई मंगलवार से फिर शुरू हुई।
सिटीरिपोर्टर | रतलाम
मंगलवारको 20 से अधिक लोग समस्याएं लेकर पहुंचे। जमीन सीमांकन की कई शिकायतें आईं। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने भू-अधीक्षक अभिलेख डॉ. ममता खेड़े को सीमांकन के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। अन्य समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए।
प्रमुख समस्याएं
समस्या > सैलानाबस स्टैंड की मोहनबाई ने बताया विधवा पेंशन अब बंद हो गई है।
समाधान> निगमायुक्तसोमनाथ झारिया को कार्रवाई के निर्देश दिए।
समस्या> एएनएमशकीला खान एवं मीरा चौहान ने वेतन तीन महीने से नहीं मिलने की शिकायत की।
समाधान> कलेक्टरने बीएमओ से बात की। दोनों कर्मचारियों को गंभीरता से काम करने का कहा और बीएमओ को वेतन देने के निर्देश दिए।
समस्या> डेलनपुरपलसोड़ा के मोहनलाल पिता गंगाराम ने इंदिरा आवास में निर्धारित क्रम पर नाम होने के बावजूद आवास नहीं मिलने की शिकायत की।
समाधान> जिपंसीईओ हरजिंदर सिंह को जांच के निर्देश दिए।
समस्या> ईसरथुनीनिवासी नूर बानो ने बताया अपाहिज होने के कारण पिता ने खेत उसके नाम किया था। भाइयों द्वारा परेशान किया जा रहा है।
समाधान> ग्रामीणएसडीएम अवधेश शर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए।
समस्या> विरियाखेड़ीके जाकिर हुसैन ने दो बधिर बच्चों के इलाज के लिए सहायता कोष से सहायता मांगी।
समाधान> कलेक्टरने चिकित्सकों से परामर्श आवश्यक खर्च निर्धारण का कहा ताकि बच्चों का इलाज कराया जा सके।
जनसुनवाई में दो नर्सों ने वेतन नहीं मिलने की समस्या बताई।