- Hindi News
- मंदसौर के बर्फ व्यापारी की रतलाम में हार्ट अटैक से मौत
मंदसौर के बर्फ व्यापारी की रतलाम में हार्ट अटैक से मौत
सिटी रिपोर्टर | रतलाम/ मंदसौर
मंदसौरके एक बर्फ व्यापारी की रतलाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। जीआरपी को मंगलवार तड़के 4.30 बजे प्लेटफॉर्म 5 पर पुल के पास वे मृत मिले। जेब से मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त मोहनलाल पिता केशुमल (60) निवासी बसेर कॉलोनी मंदसौर के रूप में हुई। सुबह रतलाम जिला अस्पताल में डॉ. मुकेश डाबर ने पोस्टमार्टम किया। पीएम के बाद बेटे गिरधारीलाल को शव सौंपा।
हेड कांस्टेबल दर्शनलाल शर्मा ने बताया जेब से इंदौर से मंदसौर का जनरल टिकट मिला है। आशंका है इंदौर-जयपुर इंटरसिटी से मोहनलाल मंदसौर रहे हो और तबीयत खराब होने पर रतलाम उतर गए हो। मंगलवार सुबह 4.30 बजे उन्हें मृत देख स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचित किया। बेटे गिरधारी ने बताया सोमवार को हाईकोर्ट में पेशी के लिए पिताजी इंदौर गए थे।
बर्फडिपो- मोहनलालका बस स्टैंड पर बर्फ डिपो है। उनके चार बेटों में से तीन सुरेश, गिरधारी और जितेंद्र बर्फ डिपो संभालते हैं।
मोहनलाल