व्यापारी ने की अवैध वसूली की शिकायत
गांधीनगरके व्यापारी ने क्षेत्र के एक युवक पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए। किराना व्यवसायी दिलीप पाल की प|ी गिरीशा ने शिकायत में बताया नीलेश पिता रामपाल गांधीनगर में व्यापारियों से अवैध वसूली करता है। उसने पति दिलीप तथा देवर अशोक के खिलाफ झूठी शिकायत देकर उन्हें थाने में बंद करवा दिया। टीआई ओ.पी. शर्मा ने बताया दिलीप और अशोक के खिलाफ मारपीट की शिकायत हुई थी। दोनों के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई की।