पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षिका के पिता ने कहा मारपीट के कारण दी थी जान

शिक्षिका के पिता ने कहा मारपीट के कारण दी थी जान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजीस्कूल की एक शिक्षिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने पिता अन्य परिजन के बयान दर्ज किए। इसमें आत्महत्या का कारण एक युवक द्वारा मारपीट करना बताया गया। पुलिस ने शिक्षिका का मोबाइल जब्त किया था। इसकी कॉल डिटेल शनिवार को आएगी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

माणकचौक थाने के एसआई राजेंद्रसिंह पंवार ने बताया 6 फरवरी को निजी स्कूल की शिक्षिका रुचि पिता रमेशरंजन उपाध्याय (20) निवासी मोतीनगर ने आत्महत्या की थी। तब शोकाकुल होने से परिजन के बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।

गुरुवार को रमेशरंजन, रुचि की मां प्रतिभा और बहन दिव्या के बयान दर्ज किए गए। पिता ने बताया 1 फरवरी को क्षेत्र के ही एक युवक ने मारपीट की थी। वह रुचि को कई दिन से परेशान कर रहा था। वह दो दिन जिला अस्पताल में भर्ती भी रही। इसके बाद वह हताश हो गई थी। एसआई ने बताया पड़ोसियों के भी बयान दर्ज किए हैं। रुचि का मोबाइल भी जब्त किया था।

शनिवार तक कॉल डिटेल आने की संभावना है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जांच के बाद दोषी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।