झाबुआ रोड पर हादसा, एक की मौत
ट्रक की चपेट में आए दो मोटरसाइकिल सवार
क्राइमरिपोर्टर | रतलाम
झाबुआरोड पर तीतरी फंटे के पास ट्रक ने एक बाइक को गुरुवार रात टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। युवक दोस्त की शादी में शामिल होकर मुंदड़ी से लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार र|ेश्वर रोड निवासी अजय पिता राजेंद्र (26) त्रिलोक पिता हेमसिंह परमार (24) गुरुवार शाम को बाइक से मुंदड़ी गए थे। वहां उनके दोस्त की शादी की पार्टी थी। लौटते समय रात 10.30 बजे तीतरी फंटे के पास सामने से रहे ट्रक की चपेट में गए। इससे दोनों को गंभीर चोट आई। अजय तो बेसुध ही हो गया। त्रिलोक ने बमुश्किल एक दोस्त को मोबाइल से हादसे की सूचना दी। करीब 20 मिनट तक दोनों घटनास्थल पर पड़े तड़पते रहे। इसके बाद एक राहगीर ने कार से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। अजय के पिता रेलवे स्टेशन पर फल की ट्रॉली लगाते हैं। हादसे के ट्रक चालक वहन छोड़कर फरार हो गया।